जयंती मनाकर राष्ट्रकवि के जीवन पर डाला प्रकाश

जासं महोबा शहर में गहोई समाज की ओर से राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की जयंती कोरोना प्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:07 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:07 PM (IST)
जयंती मनाकर राष्ट्रकवि के जीवन पर डाला प्रकाश
जयंती मनाकर राष्ट्रकवि के जीवन पर डाला प्रकाश

जासं, महोबा : शहर में गहोई समाज की ओर से राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की जयंती कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी कविताओं की प्रस्तुति कर उन्हें याद किया गया।

सभी ने कोरोना महामारी में दिवंगत हुए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद डा. चंद्रपाल सेठ, मुन्नीलाल सरावगी, आलोक मोर ने राष्ट्रकवि के जीवन पर प्रकाश डाला। मुकुद ददरया ने उनकी कविता को लयबद्ध तरीके से सुनाया। गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय बरसैया ने भी अपने विचार रखे। और सभी का आभार जताया। संचालन राजेंद्र ददरया ने किया। इस दौरान डा. विजय बरसैया, मनोज रुसिया, अवधेश गुप्ता, मनीष छावला, ऋषभ छावला, रवि कटाने, पंकज विस्वारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी