संक्रामक बीमारी से तीन लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, महोबा: मौसम के उतार चढ़ाव से बीमारियां बढ़ रही हैं। बीते चौबीस घंटे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Feb 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 17 Feb 2018 03:01 AM (IST)
संक्रामक बीमारी से तीन लोगों की मौत
संक्रामक बीमारी से तीन लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, महोबा: मौसम के उतार चढ़ाव से बीमारियां बढ़ रही हैं। बीते चौबीस घंटे में संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।

बांस पहाड़िया निवासी राजाराम 50, दो तीन दिन से बीमार चल रहा था। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह कपूरी 60, निवासी जुझार नगर मध्यप्रदेश का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुरजीत ¨सह 75 निवासी गांधी नगर महोबा भी बीमार थे और इलाज चल रहा था। इन दोनों की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गई।

chat bot
आपका साथी