युवक को जहरीले कीड़े ने काटा

महोबा मुख्यालय के ग्राम झिरसहेवा निवासी 26 वर्षीय जीतेंद्र अपने खेतों में काम कर रहा था। थक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 04:58 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 04:58 PM (IST)
युवक को जहरीले कीड़े ने काटा
युवक को जहरीले कीड़े ने काटा

महोबा : मुख्यालय के ग्राम झिरसहेवा निवासी 26 वर्षीय जीतेंद्र अपने खेतों में काम कर रहा था। थक कर वह आराम करने के लिए खेत पर बने चबूतरे में बैठ गया और उसकी आंख लग गई। तभी उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। जासं

खाना बनाते समय महिला झुलसी

महोबा : कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लाड़पुर 30 वर्षीय प्रीति पत्नी जीतू मंगलवार को चूल्हे में खाना बना रही थीं। तभी उनकी साड़ी में चिगारी पड़ जाने से साड़ी में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक वह गंभीर रूप से जल गई। शोर सुनकर स्वजन पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। देवर धर्मेद्र ने प्रीति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जासं चोरी के राजफाश की मांग

महोबा : शहर के बजरंग नगर एनआर पालीवाल स्कूल के पीछे निवासी शिक्षक शान सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर बताया कि उनके आवास से आठ जून को 21,800 रुपये, 23 जून को 2,22,750 रुपये अलमारी से चोरी हो गए थे। सूचना पर पुलिस ने पुलिस कर मुआयना किया था। शिक्षक के मकान में चार किरायेदार रहते हैं और उनपर शक है। शिक्षक ने मांग की है कि चोरी की घटना का राजफाश कराकर चोरी हुआ रुपया दिलाया जाए। जासं बीमारी से दो महिलाओं की मौत

महोबा: मोहल्ला समद नगर निवासी 60 वर्षीय मुन्नी पत्नी अब्बास और बबेड़ी निवासी विमला 65 पत्नी अजीत सिंह की तबीयत खराब चल रही थी। स्वजन ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी मौत हो गई। जासं

किशोरी समेत तीन ने खाया जहर

महोबा : मोहल्ला माथुरनपुरा निवासी 17 वर्षीय प्रियंका पुत्री प्रमोद, मुढ़ारा निवासी 23 वर्षीय धर्मेश और भटीपुरा निवासी 26 वर्षीय रचना पत्नी पप्पू ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। नाजुक हालत में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जासं

chat bot
आपका साथी