बाल कलाकारों के मंचन ने सभी का मनमोहा

संस कुलपहाड़ (महोबा) बाल कलाकारों की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:11 PM (IST)
बाल कलाकारों के मंचन ने सभी का मनमोहा
बाल कलाकारों के मंचन ने सभी का मनमोहा

संस, कुलपहाड़ (महोबा) : बाल कलाकारों की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कोरोना के कारण इस बार बाल कलाकारों की इस लीला को नियमों का पालन करते हुए संचालित किया जा रहा है।

कुलपहाड़ कस्बा में मकर संक्रांति के पर्व से हर साल की भांति इस वर्ष भी ग्राम मुढ़ारी में पुरानी धार्मिक रामलीला हो रही है। इसका शुभारंभ भाजपा नेता उमाशंकर मिश्र की ओर से फीता काट कर किया गया। इस लीला का मंचन गांव के मध्य हाटवारा मुहाल में किया जा रहा है। प्राचीन रामलीला का आयोजन सात दिवसीय होगा। लीला के प्रथम दिन राम जन्म और ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन हुआ। इसे बाल कलाकारों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस लीला के संयोजक दिनेश सिंह राजपूत संचालक विजय कांत पुरोहित आदि लोगों ने किया। इस रामलीला की प्रस्तुति से ग्रामवासियों में अति उत्साह देखने को मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी