सपाइयों ने रैली निकाल बताए पार्टी के कार्य

जासं महोबा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सपा सरकार की योजनाओं का नागरि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 07:18 PM (IST)
सपाइयों ने रैली निकाल बताए पार्टी के कार्य
सपाइयों ने रैली निकाल बताए पार्टी के कार्य

जासं, महोबा : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सपा सरकार की योजनाओं का नागरिकों में प्रचार प्रसार करने के लिए रैली निकाली। बाइक और साइकिल से निकली रैली तय मार्गों से होते हुए सुभाष चौकी में समाप्त हो गई।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष यश चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से साइकिल रैली का शुभारंभ किया। रैली ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज डिपो, परमानंद, हमीरपुर चुंगी सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान साइकिल और बाइक सवार कार्यकर्ता चौराहों पर रुक कर नारेबाजी करते रहे। रैली के आगे-आगे पुलिस की गाड़ी चल रही थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा सरकार में जो कार्य हुए हैं उनको जनता को बताया जा रहा है। कार्यकर्ता ग्रामीण अंचलों में जाकर ग्रामीणों को सपा सरकार में चलाई गई योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। रैली में अमित यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अंकित चौरसिया, आकाश शर्मा, सोनू, संदीप, अनिल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी