सिघाड़ा खाने से रोकने पर बंदर ने वृद्धा को काटकर किया घायल

जासं महोबा शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर एक वृद्धा सिघाड़ा बेच रही थी। बुधवार दोपहर एक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:21 PM (IST)
सिघाड़ा खाने से रोकने पर बंदर ने वृद्धा को काटकर किया घायल
सिघाड़ा खाने से रोकने पर बंदर ने वृद्धा को काटकर किया घायल

जासं, महोबा : शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर एक वृद्धा सिघाड़ा बेच रही थी। बुधवार दोपहर एक आटो चालक का बंदर सिघाड़ा उठाकर खाने लगा। एक के बाद एक सिघाड़े खा रहे बंदर का वृद्धा ने विरोध किया तो बंदर ने उसपर हमला कर दिया। जिससे वृद्धा लहूलुहान हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्धा के पुत्र ने आटो चालक पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी 60 वर्षीय मुलिया पत्नी बब्बू गुरुवार शाम प्राइवेट बस स्टैंड पर सड़क किनारे बैठकर सिंघाड़ा बेच रही थी। तभी एक आटो चालक बंदर लेकर आया और उसने सिंघाड़ा खरीदे। चालक और बंदर वृद्धा के पास बैठकर सिंघाड़ा खाने लगे। जब सिंघाड़ा खत्म हो गए तो बंदर टोकरी से सिंघाड़ा उठाकर खाने लगा। कुछ देर तक तो वृद्धा कुछ नहीं बोली लेकिन जब बंदर एक के बाद एक सिंघाड़ा उठाकर खाता रहा तो उसने आटो चालक से कहा अपने बंदर को ले जाओ। इस पर चालक गुस्सा गया और वृद्धा के ऊपर बंदर छोड़ दिया। बंदर ने वृद्धा के हाथ में काट कर गंभीर घाव बना दिया। इससे वह गश खाकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने सूचना उसके पुत्र बब्बू को दी। पुत्र द्वारा मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तहरीर देकर आटो चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी