कामतानाथ के दर्शन को जत्था पैदल रवाना

संसू भरवारा (महोबा) चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:13 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:13 PM (IST)
कामतानाथ के दर्शन को जत्था पैदल रवाना
कामतानाथ के दर्शन को जत्था पैदल रवाना

संसू, भरवारा (महोबा): चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे पैदल ही निकल पड़े हैं। सावन और भादौ मास की अमावस्या को वहां का कुछ अलग ही महत्व माना गया है।

क्षेत्र के श्रद्धालु हीरालाल, श्यामलाल, मानसिंह, फूल सिंह, श्रीपत व महिलाओं में सरजू देवी, विन्ना देवी,पार्वती, भारती,कमला,बताते हैं कि कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। करीब चार दिन से श्रद्धालुओं के जत्थे पैदल जा रहे हैं। जिनमें महिलाएं और किशोरियां भी शामिल हैं। उनमें खासा उत्साह देखा जा रहा है। भक्तों और श्रृद्धालुओं के खाने तथा जलपान की व्यवस्था जगह-जगह समाजसेवियों की ओर से की गई है। पनवाड़ी, भरवारा, कुलपहाड़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु हर रोज निकल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी