जंगल को काटना नहीं उसे संवारना चाहिए : राजा बुंदेला

जासं महोबा जंगल को बचाना चाहिए। प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना ठीक नहीं। उसे काटा जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:13 PM (IST)
जंगल को काटना नहीं उसे संवारना चाहिए : राजा बुंदेला
जंगल को काटना नहीं उसे संवारना चाहिए : राजा बुंदेला

जासं, महोबा : जंगल को बचाना चाहिए। प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना ठीक नहीं। उसे काटा जाएगा तो वह बदला जरूर लेगी। बक्सवाहा जंगल के मामले में राजा बुंदेला ने कहा कि पेड़ों को काटना नहीं चाहिए। महोबा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बात की। यहां के बाद कई गांवों का दौरा कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड बहुत पिछड़ा है। यहां आदमी इतना भोला है कि वह हर किसी की बात पर विश्वास कर लेता है। कहा कि किसी भी अफवाह में न आएं और टीका लगवाने जरूर जाएं। यहां के बाद शहर के वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चौपाल लगाई और छात्रों को संबोधित किया। कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए युवा आगे आएं। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व दिल्ली से आए पंकज चौधरी ने भी युवाओं को प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कोरोना काल में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रोफेसर डा. एलसी अनुरागी, डा. डीके खरे, मधुबाला सरोजिनी ,शैलेश तिवारी, हेमलता, मोहित मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य जेपी अनुरागी, कौशल किशोर शर्मा, पंकज तिवारी, छात्र धीरज सोनी, हिमांशु धुरिया आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने जिले के श्रीनगर, सूपा, बिलवई, सिजहरी आदि गांवों का दौरा किया।

chat bot
आपका साथी