तीन दिन से लापता किशोर का शव नदी किनारे मिला

जासं महोबा कबरई थाने के ग्राम पिड़ारी के तीन दिनों से लापता किशोर का शव चंद्रावल नदी कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:46 PM (IST)
तीन दिन से लापता किशोर का शव नदी किनारे मिला
तीन दिन से लापता किशोर का शव नदी किनारे मिला

जासं, महोबा : कबरई थाने के ग्राम पिड़ारी के तीन दिनों से लापता किशोर का शव चंद्रावल नदी किनारे मिला। घरवालों ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर मूकबधिर था।

ग्राम पिड़ारी निवासी 16 वर्षीय अमन पुत्र हरिराम मंगलवार को घर से यह कहकर निकला था कि मवेशियों को पानी पिलाने जा रहा हूं। जब रात तक किशोर घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने गांव में खोजबीन की। इसके बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन रिश्तेदारों से संपर्क किया गया। गुरुवार की शाम को गांव से दो किमी दूर से निकली चंद्रावल नदी किनारे किशोर का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने स्वजन को दी। इस पर परिवार को लोग मौके पर पहुंचे और कबरई पुलिस को इसकी जानकारी दी। किशोर के चाचा नरेंद्र ने बताया कि उनकी गांव में रंजिश चलती है। आशंका जताई है कि किशोर की हत्या करा दी गई है। बताया कि दिवंगत किशोर बोल नहीं पाता था। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है, स्वजन की ओर से घटना की दी गई सूचना के आधार पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी