फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता महोबा संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई और उसका शव फांसी क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 04:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 04:55 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, महोबा : संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई और उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। खरेला पुलिस के पति सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू की है।

घटना थाना खरेला के ग्राम चंदौली की गई। हमीरपुर के ग्राम बसवारी निवासी 27 वर्षीय प्रियंका की शादी 2019 में चंदौली निवासी मनीष पुत्र अरिमर्दन के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया था। शादी के बाद ससुरालीजन प्रियंका को अतिरिक्त दहेज और बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। प्रियंका के भाई अनिल कुमार ने बताया कि उसकी बहन के साथ पति, सास और ससुर मारपीट भी करते थे। बताया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। इतना ही नहीं दो माह से प्रियंका का फोन भी छीन लिया था और बात भी नहीं हो पा रही थी। शनिवार को अनिल को बताया गया कि उसकी बहन कमरे में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रही है। जब अनिल ने पहुंचकर देखा और आवाज लगाई पर कोई हरकत नहीं हुई। बाद में दीवार तोड़कर देखा तो प्रियंका फांसी के फंदे पर लटक रही थी। अनिल ने पति मनीष, सास मालती देवी और ससुर अरिमर्दन पर हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना खरेला में तहरीर दी। पुलिस ने सास, ससुर और पति पर मुकदमा दर्ज कर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसएचओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच हो रही है।

chat bot
आपका साथी