बच्चों के संपूर्ण विकास में पढ़ाई के साथ खेल जरूरी

जासं महोबा इंड्स वेली पब्लिक स्कूल में कक्षा एक के बच्चों को सेंस आर्गन एक्टिविटी कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:57 PM (IST)
बच्चों के संपूर्ण विकास में पढ़ाई के साथ खेल जरूरी
बच्चों के संपूर्ण विकास में पढ़ाई के साथ खेल जरूरी

जासं, महोबा : इंड्स वेली पब्लिक स्कूल में कक्षा एक के बच्चों को सेंस आर्गन एक्टिविटी कराई गई। जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुंदर ढंग से अपना हुनर दिखाया। प्रधानाचार्य डा. पंकज त्रिपाठी ने बच्चों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है। कहा कि छोटे बच्चों का मन चंचल होता है। अभिभावक बच्चों पर पूरा ध्यान दें। बच्चों के मन में क्या चल रहा है यह समझना बहुत जरूरी है। आयोजन के दौरान स्कूल के समस्त स्टाफ लिविग और नान लिविग चीजों के माध्यम से बच्चों के साथ खेलकूद के साथ पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करते रहेंगे। जिससे बच्चों का मानसिक विकास हो। इस मौके पर मेघा त्रिपाठी, मनप्रीत कौर, देवेंद्र तिवारी सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी