सपा राष्ट्रीय सचिव ने लोगों से किया संवाद

जागरण संवाददाता महोबा शहर के एक पैलेस में बुधवार को समाजवादी पार्टी की जनसंवाद चौपाल क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:53 PM (IST)
सपा राष्ट्रीय सचिव ने लोगों से किया संवाद
सपा राष्ट्रीय सचिव ने लोगों से किया संवाद

जागरण संवाददाता, महोबा : शहर के एक पैलेस में बुधवार को समाजवादी पार्टी की जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति ने शिरकत की। उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से संवाद करते हुए आह्वान किया कि वे आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत कराएं। वरिष्ठ सपा नेता मनोज तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान डा. मनोज प्रजापति, जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, कुंभकरण यादव, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, राजू शाहिद अली, प्रेम विश्वकर्मा, अमित यादव, प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राजेश प्रजापति, विकास गुप्ता, फूलचंद्र त्रिपाठी, योगेश यादव योगी आदि मौजूद रहे। संचालन सुभाष सैनी एडवोकेट ने किया। आयोजक मनोज तिवारी ने सभी को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आभार जताया।

chat bot
आपका साथी