सपा ने पनवाड़ी ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी को किया निष्कासित

जासं महोबा पनवाड़ी से ब्लाक प्रमुख पद के लिए घोषित सपा प्रत्याशी ने पार्टी को तगड़ा झटका दि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 06:38 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 06:38 PM (IST)
सपा ने पनवाड़ी ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी को किया निष्कासित
सपा ने पनवाड़ी ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी को किया निष्कासित

जासं, महोबा : पनवाड़ी से ब्लाक प्रमुख पद के लिए घोषित सपा प्रत्याशी ने पार्टी को तगड़ा झटका दिया और अपना नामांकन ही नहीं किया। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

पनवाड़ी विकासखंड के ब्लाक प्रमुख पद के लिए कुसुम पत्नी रमेश चंद्र को सपा प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं किया। जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने बताया कि विरोधी पार्टी से मिलकर इन्होंने नामांकन नहीं किया। पार्टी की नीतियों के विरुद्ध उन्होंने कार्य किया। इसलिए कुसुम पत्नी रमेशचंद्र निवासी पनवाड़ी को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इस तरह सपा पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी नामांकन दाखिल नहीं कर सकी। समाजवादी पार्टी के लिए यह किसी तगड़े झटके से कम नहीं है। सपा का कोई नामांकन न होने से अब यहां भाजपा का पलड़ा भारी हो गया है।

chat bot
आपका साथी