सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल
जासं महोबा लवकुशनगर निवासी यशोदा पत्नी साधु सिंह पति के साथ बाइक से जा रही थी। यशोदा अचा
जासं, महोबा : लवकुशनगर निवासी यशोदा पत्नी साधु सिंह पति के साथ बाइक से जा रही थी। यशोदा अचानक बाइक से उछल कर गिर गई और घायल हो गई। नगाराडांग निवासी महेश प्रसाद बाइक से घर जा रहा था। बाइक स्लिप होकर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहारी निवासी संपत बाइक की टक्कर से घायल हो गई। इसी तरह इटवा निवासी सुनीता, समद नगर निवासी सत्यम, मिल्कीपुरा निवासी अखिलेश भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।