सत्यप्रकाश खरे चुने गए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

संस कुलपहाड़ (महोबा) कुलपहाड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश खरे निर्वाचित हुए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:01 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:01 PM (IST)
सत्यप्रकाश खरे चुने गए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
सत्यप्रकाश खरे चुने गए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

संस, कुलपहाड़ (महोबा) : कुलपहाड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश खरे निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 17 मतों से भारत सिंह यादव को पराजित किया। शनिवार को हुए चुनाव में 121 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। मतगणना में सत्य प्रकाश खरे को 69 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी भारत सिंह यादव को 52 मत मिले। सत्यप्रकाश खरे पिछले वर्ष शिवराम सिंह राजपूत से हार गए थे।

इसके पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शंकर सिंह राजपूत, महामंत्री रविद्र कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार राजपूत, संतोष कुमार गंगेले, एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशि बिदु द्विवेदी, तुलसीदास कुशवाहा, कोषाध्यक्ष पद पर हरि प्रकाश, संयुक्त सचिव व लाइब्रेरियन पद पर शरद रावत निर्विरोध चुन लिए गए थे। बार एसोसिएशन निर्वाचन कमेटी शिवराम सिंह राजपूत एडवोकेट, ताहर सिंह राजपूत, मुकेश, मनमोहन नामदेव, पुष्पेंद्र कुमार सक्सेना, प्रमोद कुमार मिश्रा व अनिल कुमार पाठक की देखरेख में चुनाव हुआ।

chat bot
आपका साथी