संक्षेप में पढ़ें महोबा की आठ खबरें

तीन जुआरी पकड़े महोबा थाना अजनर के दारोगा राजेश कुमार ने ग्राम धवर्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:20 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें महोबा की आठ खबरें
संक्षेप में पढ़ें महोबा की आठ खबरें

तीन जुआरी पकड़े

महोबा : थाना अजनर के दारोगा राजेश कुमार ने ग्राम धवर्रा में दबिश दी। यहां से कल्लू अहिरवार, विनोद अहिरवार, शिवम अनुरागी को हिरासत में लिया। आरोपितों के पास से 2100 रुपये बरामद किए हैं। सभी पर कार्रवाई की गई है। जासं

जीजीआइसी में आज बंटेंगे कंबल

महोबा : भारतीय रोटी बैंक कई साल से जरूरतमदों को रोटी वितरित कर रहा है। अब जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए रोटी बैंक की ओर से रविवार को जीजीआइसी में दोपहर 12 बजे से कंबल वितरण का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि डीआइओएस सुरेश प्रताप सिंह होंगे। जासं

चार घायल

महोबा : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकला निवासी तिजिया सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। अजनर निवासी हरप्रसाद बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में बाइक से गिरकर घायल हो गए। ज्योराहा निवासी कीर्ति बाइक से गिरकर घायल हो गई। कुआं खरेला निवासी लखन भी बाइक से गिरकर घायल हो गए हैं। जासं

दो लोगों ने खाया जहर

महोबा : कोतवाली चरखारी के ग्राम गोरखा निवासी हरी और गांधीनगर निवासी अंकित ने किसी बात से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जासं

3400 रुपये जुर्माना वसूला

महोबा : जिले में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 23 लोगों से 3400 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। वहीं, यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 37 वाहनों के ई-चालान किए गए हैं। -जासं

एसपी ने किया निरीक्षण

महोबा : एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने थाना कबरई का निरीक्षण किया। यहां बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित महिला हेल्पडेस्क को देखा। साथ ही पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। यहां कहा, समयबृद्ध लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें। -जासं

दो गिरफ्तार

महोबा : एसओ महोबकंठ दिनेश सिंह ने ग्राम सौरा से दीपा और निर्मला निवासी कबूतरा डेरा सौरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से अवैध शराब बरामद की गई है। जासं

वारंटियों को दबोचा

महोबा : कोतवाल कुलपहाड़ रवींद्र कुमार तिवारी ने टीम के साथ दबिश दी। इस दौरान प्यारेलाल निवासी नयापुरा, पप्पू निवासी नयापुरा कस्बा बेलाताल को गिरफ्तार कर लिया। जासं

chat bot
आपका साथी