खेलकूद में रमजान कन्या प्राथमिक स्कूल रहा प्रथम

संसू भरवारा (महोबा) पनवाड़ी विकास खंड के अंतर्गत न्याय पंचायत भरवारा के कंपोजिट पूर्व माध्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:20 PM (IST)
खेलकूद में रमजान कन्या प्राथमिक स्कूल रहा प्रथम
खेलकूद में रमजान कन्या प्राथमिक स्कूल रहा प्रथम

संसू, भरवारा (महोबा): पनवाड़ी विकास खंड के अंतर्गत न्याय पंचायत भरवारा के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ में समेकित शिक्षा के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग छात्र छात्राओं ने 50 मीटर,100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, एवं सुलेख प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भरवारा कन्या प्राथमिक स्कूल रमजान बालक वर्ग में पहले स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फूल सिंह राजपूत ने सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें सबसे पहले 50 व 100 मीटर की दौड़ कराई गई। जिसमें बालक वर्ग में रमजान कन्या प्राथमिक विद्यालय भरवारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर राहुल भरवारा, तो मोनू तीसरे स्थान पर रहे। दिव्यांग बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रामकली जखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी नटर्रा व रजनी पनारा ने क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में नैतिक राजपूत महुआ ने प्रथम स्थान, मोनू पनारा ने दूसरा व सत्यम पनवाड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मोनू पनारा ने प्रथम तो राहुल भरवारा व नैतिक महुआ ने क्रमश दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता दिव्यांग बालक व बालिका में रमजान भरवारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सत्यम पनवाड़ी ने दूसरा व कार्तिक महुआ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांशी विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय पनवाड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जगदीश मिश्रा,चंद्रशेखर विश्वकर्मा विशेष शिक्षक व मनोज कुमार विश्वकर्मा की देख रेख में आयोजन संपन्न हुआ। विजेता प्रतिभागियों को शिक्षक ऊषा राजपूत ने पुरस्कृत किया। मंच का संचालन अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

chat bot
आपका साथी