जिले में सात स्थानों पर क्वारंटाइन सेंटर हुए शुरू

जागरण संवाददाता महोबा संक्रमण का असर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिस गति से दिल्ली-म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:24 PM (IST)
जिले में सात स्थानों पर क्वारंटाइन सेंटर हुए शुरू
जिले में सात स्थानों पर क्वारंटाइन सेंटर हुए शुरू

जागरण संवाददाता, महोबा: संक्रमण का असर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। जिस गति से दिल्ली-मुंबई में हालात खराब हो रहे हैं, उसे देखते हुए वहां से प्रवासियों के वापस आने की आशंका भी बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पहले से ही कर ली हैं। ऐसे प्रवासियों की जांच के बाद सेंटरों पर रोकने के लिए जिले के 12 स्थलों का चयन किया गया है। सात स्थानों पर सेंटर का संचालन भी हो चुका है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर लिए गए हैं।

डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में 12 स्थानों को क्वारंटाइन सेंटर के लिए चुना गया है। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोबा, राजकीय इंटर कॉलेज राठ रोड महोबा। अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज महोबा, कंचन गार्डन महोबा, राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर, बद्री सिंह बालिका इंटर कॉलेज कबरई, राजकीय डिग्री कॉलेज चरखारी, जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़, हमीदिया इंटर कॉलेज पनवाड़ी, स्व. पूरन सिंह रामप्रकाश महाविद्यालय कुलपहाड़, आसरा आवास रामनगर महोबा को प्रवासियों के ठहरने को लेकर अधिग्रहीत किया जा चुका है। यहां इंतजाम करने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया गया है। स्क्रीनिग के बाद रोका जाएगा

12 स्थलों में सात का संचालन चालू कर दिया गया है। यहां बाहर से आने वाले प्रवासियों की पहले स्क्रीनिग होगी। इसके बाद उन्हें वहां ठहराया जाएगा। यहां रसोई का इंतजाम जिला पूर्ति अधिकारी के जिम्मे किया गया है। नोडल अधिकारी कुलपहाड़ एसडीएम श्वेता गुप्ता को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी