आर्थिक विचार के प्रेरणास्त्रोत थे पं. दीनदयाल

जासं महोबा शनिवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उप्र की ओर से पं दीनदयाल उपाध्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:11 PM (IST)
आर्थिक विचार के प्रेरणास्त्रोत थे पं. दीनदयाल
आर्थिक विचार के प्रेरणास्त्रोत थे पं. दीनदयाल

जासं, महोबा : शनिवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उप्र की ओर से पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पेंशनर्स भवन में मनाई गई। मौजूद पेंशनरों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी ने कहा कि पं दीनदयाल प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रेरणास्त्रोत थे। मानववाद एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले 'महामानव' पं दीनदयाल उपाध्याय को उन्होंने नमन करते हुए कहा कि उनकी सेवा और समर्पण के मंत्र हमें प्रेरणा देते हैं। अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि उनके विचार और दर्शन भारत की आने पीढि़यों को भी प्रेरित करते रहेंगे। महेंद्र गुप्ता, बसंतलाल गुप्ता, शिवकुमार त्रिपाठी, सुभाषचंद्र, जगदीश कुमार, देवेन्द्र सक्सेना आदि ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी