भ्रष्टाचार के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन

जासं महोबा पूर्व में की गई शिकायत और भ्रष्टाचारियों पर अब तक कोई कार्रवाई न होने से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:45 PM (IST)
भ्रष्टाचार के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन
भ्रष्टाचार के विरोध में तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन

जासं, महोबा : पूर्व में की गई शिकायत और भ्रष्टाचारियों पर अब तक कोई कार्रवाई न होने से आहत समाजसेवी अनशन पर बैठने को मजबूर हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन भी उनका संघर्ष जारी रहा। ग्रामीणों का भी सहयोग उन्हें मिल रहा है।

जिले के ग्राम पिपरामाफ निवासी जनक सिंह परिहार ने बताया कि सात एवं 17 सितंबर 2021 को सिचाई विभाग की ओर से ग्रामीणों के साथ किए गए आर्थिक शोषण की शिकायत निवर्तमान जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की गई थी। साथ ही बताया था कि ग्राम पंचायत पिपरामाफ में पदस्थ रहे ग्राम विकास अधिकारी कामता प्रसाद वर्मा ने अनैतिक तरीके से बगैर धरातल पर विकास कार्य किए लाखों रुपये निकाल लिए। मार्च 2021 में भी उनकी ओर से आमरण अनशन किया गया था। गांव में विकास कार्य एवं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के लिए निवर्तमान उपजिलाधिकारी सदर ने लिखित रूप से ग्रामीणों की मौजूदगी में आश्वासन दिया था कि संबंधित मांगों पर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। इसलिए वह अनशन करने को मजबूर हुआ और तीसरे दिन शुक्रवार को भी उनका संघर्ष जारी रहा।

chat bot
आपका साथी