ईद की नमाज में कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ

जागरण संवाददाता महोबा पाक माह रमजान के तीस रोजे के बाद शुक्रवार को ईद-उल-फितर का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:43 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:43 PM (IST)
ईद की नमाज में कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ
ईद की नमाज में कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ

जागरण संवाददाता, महोबा: पाक माह रमजान के तीस रोजे के बाद शुक्रवार को ईद-उल-फितर का पर्व उत्साह से मनाया गया। उत्साह घरों तक सीमित जरूर रहा पर इंटरनेट मीडिया पर जोर शोर से बधाई देने का दौर रहा। सुरक्षा और व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस मौजूद रही।

गुरुवार को चांद के दीदार होने के साथ ही शाम से ईद की खुशियां मनाई जाने लगी थीं। कोरोना संक्रमण के कारण लोग घर से बाहर तो नहीं निकल सके लेकिन घर की छतों से अपने उत्साह का इजहार करते नजर आए।

महामारी के कारण मस्जिद में सिर्फ पांच लोगों को ईद की नमाज पढ़ने की इजाजत थी। बाकी लोगों से घरों में नमाज पढ़ने की अपील की गई थी। ईद की नमाज में कोरोना के खात्मे की दुआ की गई। डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शहरकाजी सैयद आफाक हुसैन को ईद की मुबारकबाद दी।

इस मौके पर अपर एसपी आरके गौतम, शहर कोतवाली अनूप दुबे सहित पुलिस फोर्स शहर में बराबर गश्त पर रहे। शहर की जामा मस्जिद, मिल्कीपुरा मस्जिद, शाही मस्जिद, जुमा मस्जिद, मगरियापुरा मस्जिद, शुक्रवारी बाजार मस्जिद में नमाज अता की गई। मुस्लिम समुदाय को महोबा नगरपालिका अध्यक्ष दिलाशार सौरभ तिवारी, डीएम, एसपी ने ईद की शुभकामनाएं दीं।

इंटरनेट मीडिया पर दी शुभकामनाएं

संस, चरखारी : ईद उल फितर की नमाज के बाद इंटरनेट मीडिया पर मुबारकबाद देने का सिलसिला पूरा दिन चलता रहा। ईदगाह व मस्जिदों में सामूहिक नमाज नहीं हुई। घरों में ईद की नमाज कोविड-19 के चलते हुई। ईदगाह में पेश इमाम हाफिज सरफुद्दीन सहित पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन व कोरोना वायरस से बचाने के लिए दुआ मांगी। इंटरनेट मीडिया के जरिये लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी, पूर्व राज्य मंत्री धूराम चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष तुलसीदास लोधी, सपा जिला अध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने ईद की शुभकामनाएं दीं।

मस्जिदों पर तैनात रहा पुलिस फोर्स

संस, बेलाताल : ईदगाह सहित जुगियाना, बाजार, ड्योढ़ीपुरा मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अता की। इस्लाम कमाल मुजीब ने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा और शांति का पैगाम देने का है। ईदगाह, मस्जिदों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा इस मौके पर तहसीलदार कुलपहाड़ सुबोधमणि शर्मा , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र तिवारी, पुलिस चौकी इंचार्ज अनमोल सिंह मौजूद रहे। गश्त करती रही पुलिस

संस, कुलपहाड़ : क्षेत्र में कोविड नियमों का पालन करते हुई ईद का पर्व मनाया गया। इस मौके पर पुलिस सुबह से ही गश्त करती रही। इसी तरह कबरई, श्रीनगर, पनवाड़ी, महोबकंठ, अजनर, खरेला, खन्ना आदि क्षेत्र में ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

chat bot
आपका साथी