अराजकतत्वों पर चला पुलिस का डंडा

जागरण संवाददाता महोबा मिशन शक्ति के तहत इस समय पुलिस का अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर चाबुक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 12:00 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 12:00 AM (IST)
अराजकतत्वों पर चला पुलिस का डंडा
अराजकतत्वों पर चला पुलिस का डंडा

जागरण संवाददाता, महोबा: मिशन शक्ति के तहत इस समय पुलिस का अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर चाबुक चल रहा है। 24 घंटे में विभिन्न थाना पुलिस न छापेमारी करके तीन आरोपितों को दबोच कर उन्हें जेल भेज दिया है।

मंगलवार को कुलपहाड़ पुलिस ने एक वांछित को दबोच लिया। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाये जा रहे आरोपितों की गिरफ्तारी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कुलपहाड़ अनूप कुमार दुबे ने उनि छेदीलाल सिंह के साथ दबिश दी। खनन टीम पर हमला करने के आरोपित बबलू उर्फ गंगाचरन यादव निवासी ग्राम सतारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर मुकदमा दर्ज है। आरोपित को बाघविराजन पुलिया कस्बा कुलपहाड से गिरफ्तार किया गया। महोबकंठ पुलिस ने एक वांछित को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष महोबकंठ दिनेश सिंह ने उनि दशरथ सिंह के साथ जयचंद्र निवासी ग्राम दिदवारा को दबोचा। महोकंठ पुलिस ने ही आरोपित कल्लू बुनकर को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी