जाम से मुक्ति के लिए शहरवासियों की भागीदारी जरूरी

जागरण संवाददाता महोबा शहर के परमानंद तिराहे पर यातायात माह के समापन के अवसर पर समा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:45 PM (IST)
जाम से मुक्ति के लिए शहरवासियों की भागीदारी जरूरी
जाम से मुक्ति के लिए शहरवासियों की भागीदारी जरूरी

जागरण संवाददाता, महोबा : शहर के परमानंद तिराहे पर यातायात माह के समापन के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस बिना आपके सहयोग के शहर को जाम मुक्त नहीं बना सकती। इसमें शहर वासियों की भागीदारी जरूरी है।

एसपी ने कहा कि बेशक पुलिस ने काफी शमन-शुल्क वसूला हो लेकिन हम चाहते हैं कि ये शुल्क जीरो हो जाए और लोग यातायात नियमों का खुद पालन करें। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम द्वारा सभी से हेलमेट पहनने तथा सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने को कहा गया। कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को सोच बदलने की जरूरत है। लोग चाहते हैं कि दूसरों पर तो कानून लागू हो लेकिन वे खुद कानून का पालन करने से बचते हैं। आमजन को सोचना चाहिए कि ये उनके सुरक्षा के लिए ही है। सीओ यातायात कालू सिंह ने बताया कि 3115 चालान काटे गए। इनमें हेलमेट के 1873, नंबर प्लेट के 700 और सीट बेल्ट के 542 चालान काटे गए। जिनसे 1,85,400 का शमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, सरगम खरे, नेहा चंसौरिया, अल्ताफ हुसैन, राजेंद्र सोनी, रामजी गुप्ता, शिवकुमार गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन प्रभारी परिवहन शाखा ललित नारायण द्विवेदी ने किया।

chat bot
आपका साथी