प्रधानों को ही दिया जाए इज्जतघरों की देखरेख का कार्य

जासं महोबा मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उप्र के पदाधिकारियों ने सीएम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:37 PM (IST)
प्रधानों को ही दिया जाए इज्जतघरों की देखरेख का कार्य
प्रधानों को ही दिया जाए इज्जतघरों की देखरेख का कार्य

जासं, महोबा : मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उप्र के पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

जिसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायतों की ओर से निर्मित सामुदायिक इज्जतघरों की सफाई व्यवस्था का कार्य, जो स्वयं सहायता समूहों को दिया गया है तथा उन्हें ग्राम पंचायत कोष से प्रतिमाह 9000 रुपये देने का आदेश है। इसे समाप्त किया जाए। यह कार्य अपने स्तर से करने का अधिकार ग्राम पंचायतों को दिया जाए। जो इससे कम खर्च पर किया जा सकता है।

परिषदीय विद्यालयों का बिजली बिल बेसिक शिक्षा विभाग से ही लिया जाए। यह बिल ग्राम पंचायतों से भुगतान करने का कोई औचित्य ही नहीं है। यह बिल ग्राम पंचायत कोष से भुगतान न कराए जाएं। इस प्रकार के निर्गत आदेश को समाप्त किया जाए। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने भी अन्य मांगों से भी अवगत कराकर इनके निराकरण की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रधान पनवाड़ी संजय द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी