एक वाहन सीज, 233 वाहनों के काटे ई-चालान

जागरण संवाददाता महोबा एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेश चंद्र के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:21 PM (IST)
एक वाहन सीज, 233 वाहनों के काटे ई-चालान
एक वाहन सीज, 233 वाहनों के काटे ई-चालान

जागरण संवाददाता, महोबा : एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेश चंद्र के नेतृत्व में जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य बाजार, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, ढाबों आदि जगहों पर गश्त किया। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को चेक किया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के प्रति सचेत करते हुए गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। यातायात पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक किया और राहगीरों को पर्चा वितरित किए गए। नियमों के उल्लंघन पर 233 ई-चालान वाहनों के ई-चालान किए। वहीं एक वाहन को सीज किया गया।

chat bot
आपका साथी