कुएं में गिरकर वृद्ध की मौत

संसू अजनर (महोबा) अजनर निवासी 70 वर्षीय महीपत रात को शौच क्रिया के लिए उठा था। घर से क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:50 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:50 PM (IST)
कुएं में गिरकर वृद्ध की मौत
कुएं में गिरकर वृद्ध की मौत

संसू, अजनर (महोबा): अजनर निवासी 70 वर्षीय महीपत रात को शौच क्रिया के लिए उठा था। घर से कुछ दूर स्थित पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गया। आवाज सुन कर स्वजन और पड़ोसी आ गए। किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया। यहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

दिवंगत के पड़ोसी जयराम ने बताया कि महीपत ने शादी नहीं की थी। वह खेत में ही घर बना कर रह रहे थे। शनिवार की रात को पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गए थे। जानकारी पर उन्हें रस्सी की मदद से बाहर निकाला गया और महोबा अस्पताल भेजा गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी