कार्तिक स्नान कर लौट रही वृद्धा को डपंर ने रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

तीन घंटे तक जाम रहा कानपुर सागर हाईवे, चालक भाग निकला।

By AbhishekEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 03:28 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 03:28 PM (IST)
कार्तिक स्नान कर लौट रही वृद्धा को डपंर ने रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
कार्तिक स्नान कर लौट रही वृद्धा को डपंर ने रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

महोबा (जागरण संवाददाता)। कार्तिक मास में सरोवर स्नान कर लौट रही वृद्धा को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। वहीं साथ में चल रही महिलाएं बाल बाल बच गईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंपर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर कानपुर सागर हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने किसी तरह समझाबुझा कर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया।

गुरुवार सुबह कोतवाली के ग्राम किराड़ी निवासी दयाराम रैकवार की पत्नी सावित्री रैकवार (65) मोहल्ले की अन्य आधा दर्जन महिलाओँ के साथ सरोवर में स्नान कर घर लौट रही थीं। किड़ारी रेलवे फाटक के पास कानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी और सावित्री के गिरते ही रौंदता हुआ निकल गया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई।

साथ चल रही महिलाओं के शोर पर पास के गांव से लोग सड़क पर पहुंचे और जाम लगा दिया। जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर जीतेंद्र दुबे ने ग्रामींणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। ग्रामींण डंपर चालक की गिरफ्तरा व मुआवजे की मांग कर रहे थे। लगभग तीन घंटे बाद जाम खुल सगा और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। 

chat bot
आपका साथी