सड़क दुर्घटनाओं में नौ घायल, युवक झांसी रेफर

जागरण संवाददाता महोबा कानपुर सागर हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:14 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में नौ घायल, युवक झांसी रेफर
सड़क दुर्घटनाओं में नौ घायल, युवक झांसी रेफर

जागरण संवाददाता, महोबा: कानपुर सागर हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। इसी तरह अन्य दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद झांसी के ग्राम शाहपुरा खुर्द निवासी 22 वर्षीय आकाश, 20 वर्षीय शैलेंद्र, 18 वर्षीय अजय, 20 वर्षीय विपिन निवासीगण सिजरी झांसी निवासी सोमवार की रात को कानपुर सागर हाईवे कार से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। तभी बरा नाले पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई। ननौरा निवासी 25 वर्षीय पप्पू बाइक से पनवाड़ी जा रहा था। तभी सुगिरा गांव के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दुर्घटनाओं में 30 वर्षीय अमित, चंदौली निवासी 42 वर्षीय राजकुमारी, श्रीनगर निवासी 20 वर्षीय भारती, बिलवई निवासी 22 वर्षीय धनेश भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पप्पू की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी