पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

जासं महोबा शुक्रवार को एसपी सुधा सिंह ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। कोविड हेल्प डेस्क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:16 PM (IST)
पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश
पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

जासं, महोबा : शुक्रवार को एसपी सुधा सिंह ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। कोविड हेल्प डेस्क के निरीक्षण में सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, ब्लड आक्सीमीटर मशीनों को चेक किया। उन्होंन पुलिस लाइन में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों से संवाद स्थापित किया और सभी की समस्याओं के संबंध में वार्ता की। कर्मियों को ट्रैकसूट वितरित तथा महिला अनुचर को साड़ी भेंट की गई।

एसपी ने महिला हास्टल बिल्डिग का निरीक्षण कर यहां खिड़की दरवाजे लगवाए जाने व अन्य आगामी प्रक्रिया को किए जाने को लेकर निर्देशित किया। निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था को अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में स्थित एटीएम का निरीक्षण किया, जिसके बाहर बरसात का पानी भरा होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी