नवीन गुप्ता बने अध्यक्ष, राजीव बने महामंत्री

जासं महोबा शहर के सेवायोजन सभागार में रविवार को पूर्व माध्यमिक (जूनियर हाईस्कूल) शिक्ष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:54 PM (IST)
नवीन गुप्ता बने अध्यक्ष, राजीव बने महामंत्री
नवीन गुप्ता बने अध्यक्ष, राजीव बने महामंत्री

जासं, महोबा : शहर के सेवायोजन सभागार में रविवार को पूर्व माध्यमिक (जूनियर हाईस्कूल) शिक्षक संघ का निर्वाचन मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी व मांडलिक मंत्री सुरेश द्विवेदी चित्रकूट धाम मंडल बांदा की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार पांडेय अध्यक्ष चित्रकूट एवं शैलेंद्र मिश्रा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बांदा भी मौजूद रहे। निर्वाचन अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पदों पर कराया गया। और तीनों में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर नवीन कुमार गुप्ता प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरैया कबरई, महामंत्री पद पर सहायक अध्यापक राजीव कुमार तिवारी प्राथमिक विद्यालय करहरा कला, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाषचंद्र तिवारी उच्च प्राथमिक विद्यालय लाड़पुर (जैतपुर) निर्वाचित हुए। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ज्योति प्रकाश तिवारी ब्लाक अध्यक्ष कबरई, जयशंकर त्रिवेदी ब्लाक मंत्री कबरई, जयहिद नारायण तिवारी, मनोज अनुरागी, ओमप्रकाश पाठक, ज्योति सिंह, भावना सुल्लेरे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी