रोजगार मेले में भरे जाएंगे 700 से अधिक पद

जासं महोबा जिला रोजगार सहायता अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि विभाग द्वारा 24 जून को आनलाइन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:28 PM (IST)
रोजगार मेले में भरे जाएंगे 700 से अधिक पद
रोजगार मेले में भरे जाएंगे 700 से अधिक पद

जासं, महोबा: जिला रोजगार सहायता अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि विभाग द्वारा 24 जून को आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कंपनियां घर बैठे प्रवासी श्रमिकों एवं बेरोजगारों का साक्षात्कार के बाद चयन करते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने बताया कि लोग सेवायोजन पोर्टल पर अपनी आईडी से लॉगिन कर 22 जून तक रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अपना आनलाइन आवेदन कर दें। इस मेले में 700 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी