मानव से गलती होना बड़ी बात नहीं, सुधारना जरूरी

संवाद सूत्र खन्ना (महोबा) खन्ना क्षेत्र के ग्राम सिरसी खुर्द में रामजानकी मंदिर प्रांगण में कथा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 04:51 PM (IST)
मानव से गलती होना बड़ी बात नहीं, सुधारना जरूरी
मानव से गलती होना बड़ी बात नहीं, सुधारना जरूरी

संवाद सूत्र, खन्ना (महोबा) : खन्ना क्षेत्र के ग्राम सिरसी खुर्द में रामजानकी मंदिर प्रांगण में कथा सुनने की श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन भगवताचार्य राजकुमार बाजपेयी ने कहा, मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं, लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है।

कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया। कहा, परीक्षित कलयुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्यदेव की उपासना कर अक्षयपात्र की प्राप्ति किया। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। इस मौके पर श्यामबाबू, धनंजय सिंह, जगत प्रसाद त्रिपाठी आसाराम सिंह, शिवनारायण पाल सुशील सिंह, कल्लू सिंह, अनिल सिंह, देवी दयाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी