मर्दानी बनी किशोरी, शोहदे को चप्पल से पीटा

जागरण संवाददाता, महोबा : छेड़छाड़ से आजिज आई किशोरी ने मर्दानी का रूप धारण कर लिया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Feb 2018 02:59 AM (IST) Updated:Thu, 01 Feb 2018 02:59 AM (IST)
मर्दानी बनी किशोरी, शोहदे को चप्पल से पीटा
मर्दानी बनी किशोरी, शोहदे को चप्पल से पीटा

जागरण संवाददाता, महोबा : छेड़छाड़ से आजिज आई किशोरी ने मर्दानी का रूप धारण कर लिया और बीच सड़क में एक शोहदे की चप्पलों से पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने पर अन्य लोगों ने भी शोहदे को पीटा और इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। करीब आधा घंटे तक बवाल मचा रहा। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

शहर के एक मुहाल की निवासी किशोरी बीती रात शहर के रोडवेज के पास स्थित हनुमान मंदिर गई थी। तभी एक युवक ने उसका पीछा किया और अश्लीलता करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ तो किशोरी ने साहस दिखाया और मर्दानी का रूप धारण कर लिया। रोडवेज के पास ही किशोरी ने चप्पलें उतारकर उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोगों ने भी बहती गंगा में हाथ धोया और शोहदे की जमकर पिटाई की। करीब आधा घंटे तक यह सब चलता रहा और वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अर¨वद निवासी सत्तीपुरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच पड़ताल शुरू की है।

मंदिर के पास अब नहीं दिखता फोर्स

कुछ माह पहले तक हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों के आसपास दिन विशेष पर महिला व पुरुष फोर्स तैनात रहता था लेकिन इधर काफी समय से पुलिस मंदिर के आसपास तैनात नहीं हो रही है। मंदिर व बस स्टाप के आसपास वैसे भी शोहदों की संख्या कुछ अधिक देखी जा रही है। जो शाम के समय आते-जाते महिला श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं।

chat bot
आपका साथी