मानस सम्मेलन का हुआ आयोजन

जासं महोबा शहर के एक होटल में चल रहे मानस प्रवचन सम्मेलन में भक्तों ने श्रीराम चरित मानस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:31 PM (IST)
मानस सम्मेलन का हुआ आयोजन
मानस सम्मेलन का हुआ आयोजन

जासं, महोबा : शहर के एक होटल में चल रहे मानस प्रवचन सम्मेलन में भक्तों ने श्रीराम चरित मानस के विभिन्न प्रसंग सुने। आकाशवाणी कलाकार पंडित जगप्रसाद तिवारी ने भगवान शंकर पार्वती प्रसंग को विस्तार से सुनाया। वह देश धन्य है जहां पर गंगा जैसी पवित्र नदी बहती है। और वह नारी धन्य है जो पतिव्रता धर्म का अनुसरण करती है। भारत की धरती पर भगवान ने 24 बार अवतार लिया है। इसलिए इस धरती को भारत माता कहते हैं। भगवान ने स्वयं कहा कि सौभाग्य से ही मानव शरीर प्राप्त होता है। ये मानव शरीर देवताओं को भी दुर्लभ है। इस दौरान तमाम श्रोता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी