समयबद्ध करें महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण

जासं महोबा एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर एएसपी आरके गौतम ने थाना पनवाड़ी का औचक निरीक्षण्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 04:48 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 04:48 PM (IST)
समयबद्ध करें महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण
समयबद्ध करें महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण

जासं, महोबा : एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर एएसपी आरके गौतम ने थाना पनवाड़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत स्थापित महिला हेल्पडेस्क को चेक किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी से फरियादियों की समस्या के निस्तारण व फीडबैक के लिए जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, मालखाना का निरीक्षण किया एवं अभिलेखों की पड़ताल की। थाना कार्यालय की सफाई व अभिलेखों के रखरखाव के लिए हेड मुहर्रिर को निर्देशित किया। एएसपी ने परिसर का भ्रमण कर सफाई के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया।

chat bot
आपका साथी