भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

संवाद सूत्र श्रीनगर (महोबा) भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से कस्बे बुंदेलखंड नवोदय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:21 PM (IST)
भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

संवाद सूत्र, श्रीनगर (महोबा) : भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से कस्बे बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने की बात कही गई।

गुरुवार को कार्यकम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने किया। उन्होंने कार्यकताओं को प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप सोनी ने कार्यकर्ताओं से कहा, जमीनी स्तर पर उतर कर हर वर्ग के व्यक्ति की समस्या का समाधान करना है। भाजपा की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। प्रशिक्षण दो दिन तक चलेगा। पहले दिन प्रशिक्षण में हमारा विचार परिवार, भारत की वैचारिक विचार धारा सहित कई मुद्दों पर जानकारी दी गई। जिला प्रशिक्षण प्रमुख मयंक तिवारी, मंडल प्रशिक्षण प्रमुख नरेश राजपूत मंडल अध्यक्ष अनूप सोनी, अमित दीक्षित, नारायण कुशवाहा, राजेश नामदेव, पुष्पराज सिंह, रामकरण मिश्रा, संजय शर्मा, ब्रजकिशोर राजपूत, संदीप तिवारी, भूपेंद्र, आशीष गोस्वामी, राहुल तिवारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी