महोबा में बेलासागर तालाब पर फिर जम गए भू-माफिया

संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) आखिरकार खाली पड़े बेलासागर तालाब में अवैध रूप से फसल की बोआइ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:44 PM (IST)
महोबा में बेलासागर तालाब पर फिर जम गए भू-माफिया
महोबा में बेलासागर तालाब पर फिर जम गए भू-माफिया

संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा) : आखिरकार खाली पड़े बेलासागर तालाब में अवैध रूप से फसल की बोआई करने वाले माफिया कुलपहाड़ तहसील प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। करीब 24 लोगों की बोई गई फसल रौंदने के बाद सरकारी ट्रैक्टर हांफ कर शांत हो गए। यह सवाल चर्चा का विषय है पर अफसर इस सवाल का जवाब देने से बच रहे हैं। कार्रवाई न होने के तालाब में बोआई करने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।

10 से 12 नवंबर तक तहसीलदार कुलपहाड़ की अगुवाई में पुलिस की मौजूदगी के बीच दो सरकारी ट्रैक्टरों ने अवैध रूप से बोई गई फसल को नष्ट कर दिया था। दीपावली बाद अभियान फिर चलेगा यह सुनकर लोगों को तसल्ली मिली थी। लोग सोच रहे थे कि असरदार लोगों की फसल भी नष्ट की जाएंगी। अब पखवारे भर बाद बेलासागर में अवैध रूप से बोई गई 90 फीसदी फसल अभी भी लहलहा रही है। तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा कहते हैं कि अभी मना किया गया है। पर कौन से साहब ने मना किया है, यह बताने से वो इन्कार करते हैं। फसल नष्ट होने से लक्ष्मी प्रसाद देशराज, दुरजी आदि कहते हैं कि केवल वही माफिया हैं बाकी के किसान हैं। जो उनकी फसल नष्ट नहीं की जा रही है।

बेलासागर तालाब में मुख्य नहर के पास अभी भी कोई 500 एकड में, मुढारी ग्राम के नीचे 700 एकड़ में खैरारी मौजे में पंद्रह सौ एकड़ में चना मटर गेहूं व लाही की अवैध रूप से बोई गई फसल अभी भी लहलहा रही है।

कुलपहाड़ एसडीएम मोहम्मद अवेश ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ फिर से अभियान चलेगा।

chat bot
आपका साथी