कथा के दौरान धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बरेंडा बुजुर्ग में सिद्ध बाबा महायज्ञ्‍

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:50 PM (IST)
कथा के दौरान धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
कथा के दौरान धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा): कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बरेंडा बुजुर्ग में सिद्ध बाबा महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म का प्रसंग आया तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं ने अपने घरों से लाए गए गुड़ के लड्डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर पं. राघवेंद्र आचार्य महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का वध किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी