सफाई अभियान चलाकर खाकी ने दिया स्वच्छता का संदेश

जासं महोबा रविवार को पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:20 PM (IST)
सफाई अभियान चलाकर खाकी ने दिया स्वच्छता का संदेश
सफाई अभियान चलाकर खाकी ने दिया स्वच्छता का संदेश

जासं, महोबा: रविवार को पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों, कार्यालयों, आवासीय परिसरों में नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही शस्त्रों की भी साफ सफाई की गई। कालोनियों के आसपास सफाई की गई।

थानों और कार्यालय परिसरों में विशेष सफाई अभियान में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ किया। सामूहिक रूप से चलाए गए इस अभियान में सभी ने स्वच्छता का संकल्प लिया। दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक किया। एसपी के निर्देश पर हर रविवार को जिले में यह अभियान चलाया जाता है।

chat bot
आपका साथी