वन महोत्सव के तहत रोपित पौधों का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता महोबा एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:03 PM (IST)
वन महोत्सव के तहत रोपित पौधों का किया निरीक्षण
वन महोत्सव के तहत रोपित पौधों का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, महोबा: एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। और पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।

सबसे पहले उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया। इसके बाद गणना कार्यालय में जाकर अभिलेखों का निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया। पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण कर वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभाग की ओर से लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। पौधों की देखरेख के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण कर कर्मियों को कोरोना के ²ष्टिगत विशेष सफाई के इंतजाम रखने का सुझाव दिया। विशेष सावधानी बरतने को कहा। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सैनजीत सिंह, गणना मेजर राकेश समाधिया, हेड मोहर्रिर जयकरन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी