महिलाओं को दी कानून की जानकारी, वितरित किए राशन पैकेट

जासं महोबा शहर के एक गेस्ट हाउस में ग्रामीण स्वावलंबन समिति मैत्री प्रोग्राम के तहत एक दिव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:19 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:19 PM (IST)
महिलाओं को दी कानून की जानकारी, वितरित किए राशन पैकेट
महिलाओं को दी कानून की जानकारी, वितरित किए राशन पैकेट

जासं, महोबा : शहर के एक गेस्ट हाउस में ग्रामीण स्वावलंबन समिति मैत्री प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। और महिलाओं को राशन पैकेट का वितरण किया गया। महिला थाना प्रभारी शिल्पी शुक्ला ने महिलाओं को कानून की जानकारी दी। उन्हें चावल, आटा, मसूर दाल, तेल आदि के राशन पैकेट वितरित किए। इसके साथ ही महिलाओं से हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए। ग्रामीण स्वावलंबन समिति के समन्वयक राजकुमार ने बताया कि समिति की ओर से पूरे जिले में यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वन स्टाप सेंटर मैनेजर क्षमा, प्रमोद यादव, जितेंद्र सिंह, प्रियंका, ज्योति चतुर्वेदी, राहुल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी