उद्योग नहीं होंगे प्रभावित, आवश्यक वस्तुएं मिलती रहेंगी

जागरण संवाददाता महोबा संक्रमण के दौर में जीवन सुरक्षित रखना सबसे जरूरी कदम है। इसके लि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:19 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:19 PM (IST)
उद्योग नहीं होंगे प्रभावित, आवश्यक वस्तुएं मिलती रहेंगी
उद्योग नहीं होंगे प्रभावित, आवश्यक वस्तुएं मिलती रहेंगी

जागरण संवाददाता, महोबा : संक्रमण के दौर में जीवन सुरक्षित रखना सबसे जरूरी कदम है। इसके लिए सभी का सहयोग चाहिए। कुछ ऐसी घोषणा के साथ रात आठ बजने से कुछ पहले पुलिस बाजार, प्रमुख चौराहा, मोहल्ला में तैनात हो जाएगी। इस समय रात का क‌र्फ्यू जिले में लागू हो चुका है। ऐसे में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई और जनता को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली है। कंट्रोल रूम के साथ पुलिस टीमों को भी मुस्तैद किया गया है।

डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में कोविड-19 के नियमों का पालन सख्ती के साथ कराया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक का क‌र्फ्यू भी लागू कर दिया गया। इस दौरान सड़कों पर वाहन, बाजार पर पूरी तरह से प्रतिबंध रखा गया है। इस समय आम जनता को यदि कोई समस्या आती है तो वह कलेक्ट्रेट में संचालित कंट्रोल रूम के नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीएम के निर्देश हैं कि इस समय जनता को कोई परेशानी नहीं होगी। लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। ऐसे उद्योग जो प्रतिदिन संचालित होने वाले हैं उन पर भी रोक नहीं होगी।

इसके लिए पुलिस रात आठ बजने से पहले ही दुकानदारों को सचेत कर देगी। बाजार में भी लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को अगाह कर दिया जाएगा। शनिवार-रविवार दिन में भी पूरी तरह बंदी का एलान है।

chat bot
आपका साथी