व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश

जासं महोबा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार के साथ नव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:51 PM (IST)
व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश
व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश

जासं, महोबा : जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार के साथ नव निर्मित वन स्टांप सेंटर के भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह सेंटर घरेलू हिसा से पीड़ित महिलाओं को पांच दिन तक का अल्प प्रवास देने के लिए है। पीड़ित महिलाओं को यहां रखकर उन्हें रहने और खाने की सुविधा मुहैया कराई जाती है।

जिले की घरेलू हिसा से पीड़ित कोई भी महिला हेल्पलाइन 181 पर काल कर सकती हैं। पांच दिन के भीतर ही पुलिस की ओर से संबंधित महिला के केस को भी सेटल कराया जाएगा। महिला के बयान दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नव निर्मित भवन की लागत लगभग 49 लाख रुपए है। डीएम ने कहा कि इस भवन को समाज कल्याण अपने कब्जे में लेकर इसको संचालित कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने हाल ही कीरतसागर में संचालित हुई नौकायन व्यवस्था का जायजा लिया। नगरपालिका को निर्देश दिए कि कीरत सागर तालाब की अच्छे से सफाई कराई जाए।

chat bot
आपका साथी