मंगल कामना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

संवाद सूत्र भरवारा (महोबा) नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के बाद दशहरा के दिन मां दुर्गा की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:31 PM (IST)
मंगल कामना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन
मंगल कामना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

संवाद सूत्र, भरवारा (महोबा): नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के बाद दशहरा के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के साथ ही यह पर्व संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां की प्रतिमा को विदाई दी।

शुक्रवार को सुबह से ही प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निकलने का सिलसिला शुरू हो गया था। विसर्जन के दौरान जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, वहीं प्रतिमा के साथ पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तैनात की गई थी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर में माता रानी की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों ने अपने करतब का प्रदर्शन किया। अपने घरों के सामने खड़े होकर लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई दी। कमेटी सदस्यों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया। पनवाड़ी विकास खंड के भरवारा सहित क्षेत्र के दर्जनों स्थलों पर बनाए गए मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल की प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न नदियों एवं तालाबों में किया गया। विसर्जन जुलूस काफी भव्य एवं आकर्षक रहा। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। दशहरा पर्व को लेकर बाजारों में मिठाइयों की दुकानें सजाई गईं थीं।

chat bot
आपका साथी