आइजी ने 33 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण

जागरण संवाददाता महोबा आने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऐसे पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:57 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:57 PM (IST)
आइजी ने 33 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण
आइजी ने 33 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण

जागरण संवाददाता, महोबा : आने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऐसे पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण जनपद के बाहर किया गया है जो तीन साल से अधिक का समय तैनाती वाले जिले में पूरा कर चुके हैं। आइजी ने महोबा, बांदा, चित्रकूट में तैनात ऐसे 33 पुलिस कर्मचारियों की सूची जारी कर गुरुवार शाम को संबंधित एसपी को इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया।

लंबे समय से एक ही जनपद में जमे पुलिस कर्मियों पर अब स्थानांतरण की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। चित्रकूट धाम मंडल बांदा आइजी के सत्यनारायण ने बताया कि पहली सूची जारी कर पुलिस कर्मियों को स्थानांतरित हुए जनपद में तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित पत्र उन जिलों के एसपी को प्रेषित कर दिया गया है। बताया कि आगे और भी जो स्थानांतरण होने हैं उनके नाम की सूची शासन को भेज दी गई है। स्थानांतरित हुए उपनिरीक्षक :

महोबा से स्थानांतरित होने वाले उपनिरीक्षक में अनुराग पांडेय को महोबा से बांदा भेजा गया है, आशुतोष त्रिपाठी को हमीरपुर, मोनी निषाद को बांदा, राजेश कुमार मिश्र को बांदा, सदानंद सिंह को चित्रकूट, कमलेश कुमार को चित्रकूट, नीरज कुमार को हमीरपुर, हरिश्चंद्र मिश्र को चित्रकूट, प्रभाकर उपाध्याय को चित्रकूट, प्रदीप कुमार मिश्र को बांदा, संतराम यादव को चित्रकूट, राजकुमारी को चित्रकूट स्थानांतरित किया गया है। वहीं बांदा से स्थानांतरित होने वाले उपनिरीक्षकों में रमाकांत शुक्ल को महोबा, विनोद कुमार सिंह को महोबा, श्याम देव सिंह को महोबा, वीर प्रताप चौहान को चित्रकूट, नरेशचंद्र निगम को महोबा, मुन्नीलाल को चित्रकूट भेजा गया है। इसी तरह चित्रकूट से स्थानांतरित होने वाले उपनिरीक्षकों में सुखशेखर राही को महोबा, दिनेश कुमार यादव को महोबा, रोहित तिवारी को बांदा, सुरेंद्र नाथ राम को महोबा, रवि कुमार सिंह को महोबा, गणेश कुमार गुप्ता को महोबा, गोपाल चंद्र कनौजिया को महोबा, दिनेश कुमार सिंह को महोबा, अवधेश कुमार मिश्र को बांदा, संदीप कुमार पटेल को महोबा, अर्पित पांडेय को महोबा, अनिल कुमार साहू को बांदा, अजीत प्रताप सिंह को बांदा, छोटू सिंह को महोबा, शशिवृत त्रिपाठी को महोबा भेजा गया है।

33 पुलिस कर्मियों को दूसरे जनपद स्थानांतरित करते हुए उन्हें तत्काल स्थानांतरित हुए जनपद में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित पत्र उन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भेज दिया गया है।

- के. सत्यनारायण, आइजी चित्रकूट धाम मंडल, बांदा

chat bot
आपका साथी