गुरुओं को अंग वस्त्र व श्रीफल देकर किया सम्मानित

जासं महोबा शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के आह्वान व भाजपा नगर अध्यक्ष कौश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:49 PM (IST)
गुरुओं को अंग वस्त्र व श्रीफल देकर किया सम्मानित
गुरुओं को अंग वस्त्र व श्रीफल देकर किया सम्मानित

जासं, महोबा : शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के आह्वान व भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा के निर्देशन में शहर के तीन जगहों पर कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित कर टीकाकरण अभियान चलाया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों में पुजारी, गुरुजनों को सम्मानित किया।

जिला पुरुष व महिला जिला अस्पताल, भटीपुरा सामुदायिक केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई गई थी। जिसमें 165 लोगों को जिला अस्पताल में व 112 लोगों को भटीपुरा सीएचसी में वैक्सीन लगवाई गई। इसके साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पहुंचकर पुजारी व गुरुओं का सम्मान कर अंग वस्त्र व श्रीफल भेंट किए। इस दौरान जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, राजेश चौरसिया, नगर उपाध्याय आशीष शुक्ला, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मंडल मंत्री पंकज गुप्ता, जागेश्वर चौरसिया, तेजेंद्र पाटकर, सेक्टर संयोजक राम किशन तिवारी, बूथ अध्यक्ष आनंद तिवारी व महेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी