मंदिरों में हुआ हवन, गुरुजनों की हुई पूजा

जागरण संवाददाता महोबा मुख्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना की गई। और जगह जग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:01 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:01 PM (IST)
मंदिरों में हुआ हवन, गुरुजनों की हुई पूजा
मंदिरों में हुआ हवन, गुरुजनों की हुई पूजा

जागरण संवाददाता, महोबा : मुख्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना की गई। और जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया। यजमानों ने अपने गुरुजनों का सम्मान किया। मंदिरों में भी हवन पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

शहर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर गोरखगिरि स्थित सिद्धबाबा मंदिर, महावीरन मंदिर, जिला अस्पताल स्थित हनुमान मंदिर सहित तमाम मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद पाया। शक्तिपीठ बड़ी चंद्रिका मंदिर में हवन पूजन और विशेष आरती की गई। जिला अस्पताल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष हवन पूजन और आरती की गई। दोपहर बाद यहां पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। शहर में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। यजमानों ने गुरुओं के घर जाकर उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनको श्रद्धानुसार दान दक्षिणा दी। सुबह से देर रात तक पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान होते रहे।

chat bot
आपका साथी