विभिन्न घटनाओं में चार लोग घायल

जागरण संवाददाता, महोबा : रविवार को अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Feb 2018 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 19 Feb 2018 03:01 AM (IST)
विभिन्न घटनाओं में चार लोग घायल
विभिन्न घटनाओं में चार लोग घायल

जागरण संवाददाता, महोबा : रविवार को अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यालय का भटेवरखुर्द गांव निवासी 30 वर्षीय हरिश्चंद्र बाइक में सवार होकर कहीं जा रहा था। रास्ते में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर थाना खन्ना क्षेत्र का घंडुआ गांव निवासी 35 वर्षीय मजीद बाइक में सवार होकर कबरई की ओर जा रहा था। ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महुआबांध निवासी 30 वर्षीय पार्वती को सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया तो वहीं कुलपहाड़ निवासी 7 वर्षीय आतिम छत से गिरकर घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

chat bot
आपका साथी