परमानंद चौक से झलकारीबाई मार्ग होगा फोरलेन

जागरण संवाददाता महोबा शहर के सबसे व्यस्त परमानंद चौक से झलकारीबाई मार्ग तक की सड़क क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:18 PM (IST)
परमानंद चौक से झलकारीबाई मार्ग होगा फोरलेन
परमानंद चौक से झलकारीबाई मार्ग होगा फोरलेन

जागरण संवाददाता, महोबा: शहर के सबसे व्यस्त परमानंद चौक से झलकारीबाई मार्ग तक की सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। अभी टू लेन होने के कारण अक्सर यहां जाम जैसे हालात बन जाते हैं। इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। इसे पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार किया जाना है। रविवार को सदर विधायक, जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पूजन करके काम का शुभारंभ कराया।

शहर में पिछले कुछ साल में कई सीसी सड़कें तैयार कराई गईं। कई सड़कों का काम अभी भी अधर में फंसा था। इसमें से एक अति महत्वपूर्ण सड़क परमानंद चौक से लेकर झलकारीबाई मार्ग के बीच की थी। यह सड़क टू लेन होने के साथ कई स्थानों पर टूट चुकी है। आए दिन आवागमन के दौरान जाम के हालात भी बन जाते हैं। शहर का यह सबसे व्यस्त इलाका होने से दबाव भी अधिक रहता है। डीएम सत्येंद्र कुमार के प्रयास से इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चार करोड़ 21 लाख की लागत से तैयार कराया जाना है। यह सड़क 2.35 किमी लंबी होगी।

फोरलेन से समस्या होगी हल

परमानंद चौक से झलकारीबाई मार्ग के बीच गल्ला मंडी है। लक्ष्मी नारायण का मंदिर और साथ ही इसी मार्ग पर कई बड़े होटल भी हैं। इसी सड़क से चरखारी, राठ की ओर जाने वाले वाहन भी आते जाते हैं। लगातार वाहनों की भीड़ से टू लेन में परेशानी होती थी। सड़कों के किनारे वाहन खड़े करना भी कठिन था। अब फोर लेन होने से यह सारी समस्याएं समाप्त होंगी।

अतिक्रमण होगा साफ

फोरलेन सड़क निर्माण के पहले सड़क के दोनों ओर कब्जा हटाना भी टेढ़ी खीर होगा। वैसे पहले भी विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है। अब निर्माण प्रारंभ हो चुका है तो इन पर जल्द ही कार्रवाई भी होगी। रविवार को विधायक महोबा राकेश गोस्वामी व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दोपहर करीब बारह बजे परमानंद चौक महोबा में झलकारी बाई से परमानंद चौक तक फोर लाइन सड़क के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। इसके पश्चात करीब एक बजे छोटी चंद्रिका से बड़ी चंद्रिका के मध्य पुल निर्माण के कार्य का भी भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर नगरपालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी