पांच और बच्चे निमोनिया के शिकार, 24 घंटे में 15 भर्ती

जागरण संवाददाता महोबा जिले में डेंगू मलेरिया और वायरल बुखार की तरह निमोनिया भी तेजी से फै

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:56 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:56 PM (IST)
पांच और बच्चे निमोनिया के शिकार, 24 घंटे में 15 भर्ती
पांच और बच्चे निमोनिया के शिकार, 24 घंटे में 15 भर्ती

जागरण संवाददाता, महोबा : जिले में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार की तरह निमोनिया भी तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को पांच और बच्चों में निमोनिया के लक्षण मिले। 24 घंटे के अंदर 15 बच्चों को भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में गुरुवार को करीब 700 नए मरीज और करीब 250 पुराने मरीज उपचार कराने पहुंचे। ज्यादातर लोग बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ित थे। भीड़ के चलते पर्चा बनवाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिला अस्पताल में 109 मरीजों की 2427 जांचें की गईं। जिले में अब तक सात डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। 32 दिनों में 30 लोगों की बीमार से मौत हो चुकी है।

जिला अस्पताल में वायरल फीवर, डायरिया के सबसे ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को ओपीडी में पर्चा बनवाने को लेकर लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ओपीडी में करीब 700 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया और करीब 250 पुराने मरीज भी डाक्टरों को दिखाने के लिए पहुंचे। ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ बढ़ गई। दवा लेने से पर्चा बनवाने के लिए लोग कई बार एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। सीएमएस डा. आरपी मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में 15 बच्चों को वार्डों में भर्ती किया गया। जिसमें पांच को निमोनिया और बाकी बच्चों में बुखार, उल्टी दस्त की शिकायती थी। सभी का डाक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। 24 घंटे में 16 बच्चे स्वस्थ होकर घर चले गए। अभी वार्डों में करीब 50 बच्चे भर्ती हैं। गुरुवार को इमरजेंसी में भी मरीजों की बेहिसाब भीड़ देखी गई। डाक्टर नरेंद्र राजपूत ने बताया कि ज्यादातर बुखार के मरीज आ रहे हैं। कुछ मरीजों को दवा दी जा रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के लैब में 109 मरीज जांच कराने पहुंचे। 189 सैंपल लिए गए और 2417 जांचें की गईं। यहां पर प्रतिदिन 2500 के करीब जांचें की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी